Friday, August 9, 2019

माध्य.शाला पोटापानी का हाई स्कूल में उन्नयन

छःग शासन स्कुल शिक्षा विभाग-टी मंत्रालय,महानदी भवन,नया रायपुर का आदेश क्र./एफ-6-9/2016/20-04 नया रायपुर,दिनांक 12/07/2016 व् राज्य परियोजना कार्यालय,रा.मा.शि.मि.छःग का पत्र क्र/745/रा.मा.शि.मि./स्था./एफ-33/2016-17 रायपुर दिनांक 21/07/2016 तथा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी रा. मा.शि.मि.कोरबा,जिला कोरबा(छःग) का आदेश क्र/रा.मा.शि.मि./उन्नयन/2016-17 कोरबा,दिनांक 23/07/2016 के तहत सत्र 2016-17 में शास.पूर्व माध्य. शाला पोटापानी,विख.पाली का उन्नयन हाई स्कूल के रूप में किया गया।हाई स्कूल का विधिवत शुभारम्भ दिनांक 28/07/2016 दिन गुरुवार समय दोपहर 3 बजे पाली-तानाखार विधायक माननीय श्री रामदयाल उइके जी के करकमलों से हुआ।उद्घाटन कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाली अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष श्री नवीन सिंह,जनपद सदस्य श्री मैनाथ सिंह मरावी,विख.शिक्षा अधिकारी पाली श्री जनार्दन सिंह,विख.समन्वयक श्री आई.पी.कश्यप,प्राचार्य शा उ मा शा माखनपुर श्री पी.आर.निराला संकुल समन्वयक श्री दुष्यंत उइके,प्रधान पाठक माध्य.शाला पोटापानी श्री एस. एस. जगत, ग्राम पंचायत पोटापानी श्री सहेत्तर सिंह श्याम,उपसरपंच श्री मयाराम यादव,पंचायत प्रतिनिधिगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।हाई स्कूल पोटापानी के संचालन का प्रभार श्री एस.एस. जगत प्रधान पाठक माध्य. शाला पोटापानी को सौंपा गया।
सत्र 2016-17 प्रथम वर्ष 34 बालक एवं 29 बालिका सहित कुल 63 विद्यार्थियों के साथ कक्षा 9 वीं का अध्यापन कार्य प्रारंभ हुआ।
                   शिक्षा सत्र 2016-17 में पाली विकास खंड जिला कोरबा में तीन नए हाई स्कूल का शुभारंभ हुआ---
(1) हाईस्कूल हरनमुड़ी --         28/07/2016
(2) हाई स्कूल पोटापानी ---       28/07/2016
(3) हाई स्कूल सपलवा ----       28/07/2016
-----------------०००----------०००----------------

No comments:

Post a Comment

हाईस्कूल पोटापानी का वनभोज 2025

            हाई स्कूल पोटापानी वनभोज कार्यक्रम 2025 👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍                ...