यह वेबसाइट माध्य.शाला पोटापानी विख.पाली,जिला कोरबा(छःग) की संपूर्ण जानकारी के साथ-साथ शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक विविध गतिविधियों के प्रचार-प्रसार हेतु बनाया गया है।आप सभी के मार्गदर्शन एवं सुझाव सादर आमंत्रित है।
Sunday, September 8, 2024
उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित श्री घूरसाय रजक
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विवि.पाली ने शिक्षकों का किया सम्मान
पाली - दिनांक 06/09/2024 दिन शुक्रवार
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय
सेवा केंद्र पाली के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 06/09/2024 को पाली में रखा गया । यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री सत्यनारायण पैकरा सरपंच ग्राम पंचायत केराझरिया एवं विशिष्ट अतिथि ब्रह्म कुमार श्याम सिंह पटेल मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान, ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन सेवा केंद्र दीपका, श्री चूड़ामणि साहू प्राचार्य सरस्वती उच्चतर मा. शा.पाली, श्री विनोद शर्मा जी उप प्राचार्य इंडियन पब्लिक स्कूल पाली के सानिध्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती एवं सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर धूप दीप प्रज्वलित करके विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों ने शिक्षक दिवस के संबंध में अपने-अपने विचार रखें । इस कार्यक्रम में विकासखंड पाली के 30 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह संस्था पाली में सन 2004 से संचलित है। इसके मुख्य संचालिका है ब्रह्म कुमारी सुनीता बहन।
श्री घूरसाय रजक शिक्षक माध्यमिक शाला पोटापानी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इनके मार्गदर्शन एवम सहयोग से विद्यालय से अब तक 27 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। जिनमें NMMSE में 10 , एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 7 , प्रयास आवासीय विद्यालय में 8 तथा इंस्पायर अवार्ड में 2 बच्चे चयनित हुए हैं। इनके द्वारा सभी प्रतियोगी छात्रों को निशुल्क गाइड प्रदान किया जाता है। परीक्षा केंद्र तक स्वयं के खर्च से बच्चों को ले जाया जाता है। छुट्टी के दिनों में निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है । गरीब एवं अनाथ बच्चों को गाइड एवं स्टेशनरी सामग्री प्रदान कर सहयोग किया जाता है। विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों में भी इनका सहयोग सराहनीय रहता है।
###############################
शिक्षक सम्मान से सम्मानित श्री यशपाल सिंह कंवर
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विवि.
पाली ने शिक्षकों का किया सम्मान
##################################
पाली - दिनांक 06/09/2024 दिन शुक्रवार
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय
सेवा केंद्र पाली के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 06/09/2024 को पाली में रखा गया । यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री सत्यनारायण पैकरा सरपंच ग्राम पंचायत केराझरिया एवं विशिष्ट अतिथि ब्रह्म कुमार श्याम सिंह पटेल मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान, ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन सेवा केंद्र दीपका, श्री चूड़ामणि साहू प्राचार्य सरस्वती उच्चतर मा. शा.पाली, श्री विनोद शर्मा जी उप प्राचार्य इंडियन पब्लिक स्कूल पाली के सानिध्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती एवं सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर धूप दीप प्रज्वलित करके विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों ने शिक्षक दिवस के संबंध में अपने-अपने विचार रखें । इस कार्यक्रम में विकासखंड पाली के 30 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
श्री यशपाल सिंह कंवर प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला सौन्ता पारा कपोट को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उनके विद्यालय से अब तक 27 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। जिनमें जवाहर नवोदय विद्यालय में 10 , एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 13 , जवाहर उत्कर्ष विद्यालय में 4 बच्चे चयनित हुए हैं। इनके विद्यालय को पीएम श्री स्कूल में शामिल किया गया है। एकल शिक्षकीय होने के बावजूद भी शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों में भी बच्चों ने बेहतर प्रगति की है।
विद्यालय परिसर बहुत ही सुंदर स्वच्छ और आकर्षक है। विद्यालय को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
###############################
Monday, September 2, 2024
प्रकाश ज्योलर्स पाली के संचालक श्री प्रकाश सोनी जी ने अपने जन्म दिन के उपलक्ष्य में प्राथमिक शाला रंगोले को स्मार्ट टी वी प्रदान किये
*डिजिटल ख़ुशी की सौगात के साथ न्योता भोजन का इंतजाम किया प्रकाश ज्वेलर्स ने:-प्रा.शा.रंगोले*
######################################
लोग अपने जन्मदिन को यादगार बनाने बड़े होटल, रिसोर्ट में पहुँचकर लाखों खर्च करते हैं।पर कोई सज्जन इस अवसर को भुनाने सरकारी स्कूल की तरफ रुख करे तो उनकी सोच को हर कोई दाद देने मजबूर हो जाता है।प्रतिदिन सब बच्चों के स्कुल नही आने से शिक्षकों के मेहनत पर पानी फिरने लगता है,दूसरी तरफ यदि बच्चों की आवश्यकता व समय की मांग के अनुरूप सृजनात्मक शिक्षा व्यवस्था की पहल हो तो दर्ज संख्या इजाफा में काफी मदद मिल सकती है।इन्ही सब बातों को संज्ञान में लेकर तथा अपने सरकारी स्कूल को बेहतर बनाने की सोच को मन में सँजोये जब शिक्षक सुनील जायसवाल ने शासकीय अस्पताल पाली के पास स्थित सोने-चांदी जेवर के विश्वसनीय विक्रेता प्रकाश ज्वैलर्स के संचालक श्री प्रकाश सोनी जी से चर्चा की तो उन्होंने शिक्षा को डिजिटल रूप से विद्यार्थियों को परोसने के लिए अपने जन्म दिवस पर प्राथमिक शाला रंगोलें संकुल धौराभाठा को नेवता भोजन एवं आकर्षक स्मार्ट टीवी प्रदान करने की घोषणा की।आज प्रकाश सोनी ने अपने जन्मदिन पर प्राथमिक शाला रंगोले के बच्चों,पालकों से मिले,संगीत की धुन में केक काटे,बच्चों को चॉकलेट प्रदान किया तथा नेवता भोजन के रूप में खीर पुरी सब्जी पापड़ अचार प्रदान किया।जन्मदिन को यादगार बनाते हुए डिजिटल शिक्षा हेतु प्रधान पाठक सुनील जायसवाल को स्मार्ट टीवी प्रदान किया।इससे पहले माता सरस्वती की पूजा की गई,खचाखच भरे सभागार में अभ्यागत अतिथि का स्वागत-गीत,पुष्प-गुच्छ से स्वागत पश्चात सदन ने जन्मदिन की बधाई दी।अपने उद्बोधन में प्रकाश ज्वेलर्स के संचालक प्रकाश सोनी ने कहा की स्वयं भी सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण की है।आज जो भी योग्यता हासिल कर पाया वो यहीं कि देन है,मुझे खुशी है मैं आप सब लोगों की मुस्कुराहट का कारण बन पा रहा हूँ।सरकारी स्कूल प्रा.शा.रंगोले को प्राप्त नेवता भोज एवं डिजिटल उपहार की सबने प्रशंसा की।अब स्मार्ट टीवी मिलने से बच्चों को प्रथम दिवस के पाठों को पुनरावृत्ति करने एवं समझ के साथ शासन की योजना एफ.एल.एन.पद्धति की सार्थकता को अमली जामा पहनाने में शत-प्रतिशत कामयाबी मिलेगी।इस अवसर पर विशेष भूमिका में जनशिक्षक श्री वीरेंद्र जगत, रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पाठक श्री शिवनारायण कश्यप,श्री उत्तरा साहू,श्री घुरसाय रजक, शाला प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष श्री पूरन दास,चक्रधर सिह नेटी,नरेंद्र जायसवाल,श्री चन्द्रशेखर जायसवाल,श्री शरद तिवारी,श्री सुमरन दास,श्रीमती लता महंत,श्रीमती प्रीति तिवारी,शिक्षक श्री शत्रुघन कंवर,श्रीमती उमा महंत, श्रीमती राजमती,श्रीमती संतोषी पैकरा,श्रीमती उषा प्रकाश सोनी,श्रीमती सुशीला महंत,श्रीमती फुलकुंवर पैकरा,श्रीमती रामायण कुंवर,कु0 नेहा जायसवाल,श्री अस्थिर दास,श्री जबान सिंह पैकरा के साथ ही गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।संचालन सुनील जायसवाल ने किया।
###############################
Sunday, September 1, 2024
मिडिल स्कूल पोटापानी - सत्र 2023-24 की उपलब्धि
सत्र 2023 24 में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में मिडिल स्कूल पोटापानी से शिक्षक श्री घूरसाय रजक के मार्गदर्शन में एवम प्रधान पाठक श्री महरु सिंह राज जी के सहयोग से NMMSE परीक्षा में 14 विद्यार्थी, नवोदय विद्यालय परीक्षा में 7 विद्यार्थी , प्रयास आवासीय विद्यालय परीक्षा में 10 विद्यार्थी, एकलव्य आवासीय विद्यालय परीक्षा में तीन विद्यार्थी एवं इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता परीक्षा में पांच विद्यार्थियों ने भाग लिया. कक्षा ग्यारहवीं प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मिडिल स्कूल पोटापानी की 10 पूर्व छात्राओं ने भी भाग लिया। इन परीक्षाओं में निम्नलिखित छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर विद्यालय एवं गांव का मान बढ़ाया है। सभी चयनित छात्र-छात्राओं को शाला परिवार की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं ।
सत्र 2023-24 की उपलब्धि
########################
(1) अरमान/सुरेश कुमार, 8 वीं एकलव्य विद्या. में चयन
(2) शिवम/धरम पाल 8 वीं एकलव्य विद्या. में चयन
(3) गौरववान/पुरुषोत्तम सिंह 6 वीं एकलव्य विद्या. में चयन
(4) रोशन कुमार/रामखिलावन 8 वीं NMMSE में चयन
(5) कु. पल्लवी/संतोष कुमार 8 वीं NMMSE में चयन
(6) कु. गरिमा/पुरुषोत्तम सिंह 8 वीं NMMSE में चयन
(7) विवेक कुमार/राम कुमार 6 वीं एकलव्य विद्या. में चयन
(8) रोशन कुमार/रामखिलावन 8 वीं प्रयास विद्या.में चयन
(9) कु. पल्लवी/संतोष कुमार 8 वीं प्रयास विद्या.में चयन
(10) किशन कुमार/संतोष कुमार 8 वीं प्रयास विद्या.में चयन
(11) कु. सुमन/बिहारी 11 वीं कला प्रयास विद्या.में चयन
#########################₹##₹####
मा. शा. पोटापानी की प्रथम शिक्षिका
प्रथम शिक्षिका - श्रीमती ज्योति सिंह राजपूत
##########################################
शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पोटापानी की स्थापना 1 जुलाई 1981 में हुई। तब से इस विद्यालय में कोई महिला शिक्षक नहीं आई थी। यह पहला अवसर है जब कोई महिला शिक्षक इस विद्यालय में पदस्थ हुई हैं। प्राथमिक शाला ताला पार विख.पाली जिला कोरबा से सहायक शिक्षक पद से पदोन्नत होकर शिक्षक विज्ञान पद पर दिनांक 12 जून 2023 को मा. शा. पोटापानी में कार्य भार ग्रहण की। प्रधान पाठक श्री महरु सिंह राज सर ने उन्हें कार्य भार ग्रहण कराया। विद्यालय के इतिहास में इनका नाम चिरकाल के लिए दर्ज हो गया है।
शिक्षक परिचय
नाम - श्रीमती ज्योति सिंह राजपूत
पति का नाम -- श्री आर. मुरलीधर
पिता जी का नाम - श्री सीता राम
माता जी का नाम - श्रीमती मधु देवी
संतान -- तीन पुत्र 1. अर्नव
2. एकलव्य
3. गौरव
जन्मतिथि -- 17/02/1984
शैक्षणिक योग्यता --
प्राथमिक शिक्षा - सन् 1994 लालबहादुर शास्त्री प्राथमिक शाला कटाई नार बांकी मोंगरा, विख. कटघोरा, जिला कोरबा
पूर्व माध्यिक शिक्षा - सन् 1997 लाल बहादुर शास्त्री प्राथमिक शाला कटाई नार बांकी मोंगरा, विख. पाली जिला कोरबा छग.
हाई स्कूल - सन् 2000 उच्चतर माध्यमिक शाला घुड्देवा
हायर सेकेंडरी -- सन् 2002 उच्चतर माध्यमिक शाला घुड्देवा
स्नातक -- बी एस सी बायो. सन् 2005
श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा छग
स्नातकोत्तर -- एम. एस. सी. रसायन सन् 2007
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
कोरबा छग
व्यवसायिक योग्यता - डी. एल. एड. सन् 2018
पं सुंदर लाल शर्मा मुक्त विवि. बिलासपुर
निवास स्थान --
वर्तमान पता - ग्राम ताला पार पोस्ट बक्साही
वि. ख. पाली तहसील पाली
जिला कोरबा छग.
पिन 495449
स्थायी पता --
ग्राम पवनी पोस्ट- पवनी
विख. बिलाई गढ़ तहसील बिलाई गढ़
जिला - सारंग गढ़- बिलाई गढ़ (छग)
पिन -
प्रथम नियुक्ति तिथि 12/08/2008
संस्था -- प्राथमिक शाला कर्रानारा संकुल सिल्ली
विख पाली जिला कोरबा छग.
आपसी स्थानांतरण शाला - प्राथमिक शाला तालापार
संकुल मुनगाडीह
विख पाली जिला कोरबा छग.
कार्य भार ग्रहण तिथि - 05/07/2017
पदोंन्न्ति विवरण -
प्राथमिक शाला सहायक शिक्षक से
शिक्षक पद पर पदोन्नत
पदोन्नत् संस्था - माध्यमिक विद्यालय उड़ान
विख. पाली जिला कोरबा (छग)
कार्य भार ग्रहण तिथि -- नहीं
संशोधित पदोन्नत् संस्था -- मा . शा. पोटापानी
विख. पाली जिला कोरबा छग
पद -- शिक्षक LB. विज्ञान
कार्य भार ग्रहण तिथि -- 12 जून 2023
टीप -( 1) छग शासन द्वारा JD बिलासपुर के संशोधित आदेश को रद्द करते हुए मूल पदोंन्नत संस्था उड़ान के लिए दिनांक 04/09/2023 को एक तरफा कार्य मुक्त कर दिया गया।
मूल पदोंन्नत संस्था उड़ान के लिए पोटापानी से
कार्य मुक्त - 07/09/2023
टीप - (2) हाई कोर्ट बिलासपुर के स्टे आर्डर के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा एवम विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाली के मौखिक आदेशानुसार संशोधित शाला पोटापानी में पुनः कार्य भार ग्रहण कराया गया।
पुनः पोटापानी में कार्य भार ग्रहण तिथि -- 01 जनवरी 2024
########################₹#############
हाईस्कूल पोटापानी का वनभोज 2025
हाई स्कूल पोटापानी वनभोज कार्यक्रम 2025 👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍 ...
-
प्राथ/माध्य/हाई स्कूल पोटापानी सांस्कृतिक कार्यक्रम ...
-
प्रथम शिक्षिका - श्रीमती ज्योति सिंह राजपूत ########################################## शासकीय पूर्व माध्यमिक विद...























