प्राथ./माध्य./हाई स्कूल पोटापानी
गतिविधियां-- वीडियो कार्नरशासकीय हाई स्कूल पोटापानी के गणित विषय की व्याख्याता श्रीमती सुमिता कंवर का हाई स्कूल पोटापानी से हाई स्कूल अयोध्या पुरी दर्री स्थानांतरण होने के फल स्वरुप शासकीय मिडिल स्कूल पोटापानी प्रांगण में दिनांक 31/08/2019 को प्राथमिक शाला/ माध्यमिक शाला एवम पंचायत प्रतिनिधियों के सौजन्य से उनका विदाई समारोह रखा गया , जिसमें ग्राम पंचायत पोटापानी के सरपंच श्री सहेत्तर सिंह श्याम शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राम सिंह मरावी , प्राथमिक/ माध्यमिक शाला के शिक्षक गण हाई स्कूल से श्री शर्मा सर जी, श्रीमती पैकरा मैडम जी एवं जनप्रतिनिधि गणों की गरिमामयी उपस्थिति में श्रीमती कंवर मैडम जी को उनके नये कर्तव्य स्थल के लिए विदाई दी गई।
इस अवसर पर श्रीमती कंवर मैडम जी ने स्मृति को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए मिडिल स्कूल पोटापानी को ब्लूटूथ स्पीकर स्मृति चिन्ह के रूप में सौजन्य भेंट की । मिडिल स्कूल शाला परिवार मैडम जी के सदा आभारी रहेंगे।
###################################
No comments:
Post a Comment