हाई स्कूल पोटापानी वनभोज कार्यक्रम 2025
👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍
आज दिनांक 06/01/2025 दिन सोमवार को हाई स्कूल पोटापानी के द्वारा हाई स्कूल मैदान में वन भोज कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था जिसमें ग्राम पंचायत पोटापानी के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के शिक्षकों को एवं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया गया था। आज के वन भोज कार्यक्रम में विशेष भोजन पुलाव बनाया गया था साथ ही साथ टमाटर की चटनी सब्जी के रूप में बनाया गया था। आचार पापड़ सलाद सभी था । खाना बहुत स्वादिष्ट बना था । इसको बनाने में विशेष रूप से प्रीति मैडम का विशेष योगदान रहा है । शर्मा सर जी का भी इसमें साराहनीय सहयोग रहा है । हाई स्कूल के द्वारा वन भोज में सभी शिक्षकों को बढ़िया भोजन कराया गया। विद्यालय के सभी बच्चों को भोजन कराया गया। इस तरह के आयोजन से विद्यालय के सभी शिक्षकों में आपसी समन्वय तालमेल एवम भाईचारे की भावना का विकास होता है । संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री मरकाम सर जी, व्याख्याता ध्रुवे सरजी, शर्मा सरजी, प्रीति मेम, पैकरा मेम व जायसवाल मेम सभी व्याख्याता गणों को सफल आयोजन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।



