प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विवि.पाली ने शिक्षकों का किया सम्मान
पाली - दिनांक 06/09/2024 दिन शुक्रवार
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय
सेवा केंद्र पाली के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 06/09/2024 को पाली में रखा गया । यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री सत्यनारायण पैकरा सरपंच ग्राम पंचायत केराझरिया एवं विशिष्ट अतिथि ब्रह्म कुमार श्याम सिंह पटेल मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान, ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन सेवा केंद्र दीपका, श्री चूड़ामणि साहू प्राचार्य सरस्वती उच्चतर मा. शा.पाली, श्री विनोद शर्मा जी उप प्राचार्य इंडियन पब्लिक स्कूल पाली के सानिध्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती एवं सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर धूप दीप प्रज्वलित करके विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों ने शिक्षक दिवस के संबंध में अपने-अपने विचार रखें । इस कार्यक्रम में विकासखंड पाली के 30 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह संस्था पाली में सन 2004 से संचलित है। इसके मुख्य संचालिका है ब्रह्म कुमारी सुनीता बहन।
श्री घूरसाय रजक शिक्षक माध्यमिक शाला पोटापानी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इनके मार्गदर्शन एवम सहयोग से विद्यालय से अब तक 27 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। जिनमें NMMSE में 10 , एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 7 , प्रयास आवासीय विद्यालय में 8 तथा इंस्पायर अवार्ड में 2 बच्चे चयनित हुए हैं। इनके द्वारा सभी प्रतियोगी छात्रों को निशुल्क गाइड प्रदान किया जाता है। परीक्षा केंद्र तक स्वयं के खर्च से बच्चों को ले जाया जाता है। छुट्टी के दिनों में निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है । गरीब एवं अनाथ बच्चों को गाइड एवं स्टेशनरी सामग्री प्रदान कर सहयोग किया जाता है। विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों में भी इनका सहयोग सराहनीय रहता है।
###############################




No comments:
Post a Comment